Home spiritual आज भी भगवान श्री कृष्णा साक्षात आते है यहाँ, करते है रासलीला

आज भी भगवान श्री कृष्णा साक्षात आते है यहाँ, करते है रासलीला

by Odd News
0 comment
अगर आपने आज तक वृन्दावन के निधि वन के रहस्य के बारे में नहीं सुना है तो आज जान लें।  आपके देश भारत में एक ऐसी जगह मौजूद है जहाँ आज भी श्री कृष्ण आते है और पूरी रात रुकते है यह जगह है वृन्दावन का निधि वन।

यहाँ कृष्णा गोपियों संग पूरी रात रास रचाते है।  और सुबह होते ही चले जाते है लेकिन यहाँ रात को रुकना मना है क्योंकि जो भी यहाँ रात को रूककर उनका रास देखता है बावला हो जाता है उसकी मानसिक स्तिथि बिगड़ जाती है इसीलिए यहाँ पर कोई भी इंसान रात को नहीं रुकता है।  शाम होते ही निधि वन बंद कर दिया जाता है। जयपुर से एक कृष्ण भक्त ने यहाँ रात को चुपके से रूककर श्रीकृष्ण के दर्शन करने की लालसा की थी सुबह वह भक्त अचेत अवस्था में मिला उसे जब होश आया तब से वह अपनी मानसिक स्तिथि में नहीं है और उसे कुछ याद भी नहीं है।  ऐसा ही कई वाकये हुए है जब लोग कृष्णा को देखने रुके तो पर सब पागल हो गए। कहते है भगवन को देखने की शक्ति हर किसी में नहीं होती और जो इंसान साक्षात भगवान के दर्शन कर लेता है वो पागल हो जाता है।

इसी कारण निधि वन सुबह को खुलने के बाद संध्या होते होते बंद कर दिया जाता है शाम की आरती के बाद यहाँ पुजारी भी नहीं रुकते और तो और परिंदे और जानवर भी वन को छोड़कर शाम को ही चले जाते है रात को रहते है तो सिर्फ कृष्ण और गपियां।

रंग महल का है रहस्य – वन में एक रंग महल बना हुआ है उसका भी रहस्य है रंग महल में एक पलंग है और श्रृंगार का सामान रहता है यहाँ पान और अन्य सामग्री सजा दी जाती है और ये सब संध्या होने से पहले कर दिया जाता है सुबह जब द्वार खोले जाते है तो पूरा रंग महल अस्त व्यस्त मिलता है।

निधि वन में बहुत सारे तुलसी के पौधे है और सभी जोड़े में है ऐसी मान्यता है की ये तुलसी के पौधे रात होते ही कृष्ण की गोपियाँ बन जाती है। और सुबह वापिस तुलसी के पौधे में परिवर्तित हो जाती है।  इन तुलसी के पौधे या डंडी को तोड़ने की चेष्टा कोई नहीं करता क्योंकि जो भी इन्हे अपने घर लेजाने की कोशिश करता है वह किसी आपदा का शिकार हो जाता है।
निधिवन के आस पास के लोग शाम के बाद इधर की तरफ आते जाते नहीं है और कोई अपने घरों से इधर झांकता भी नहीं है गलती से भी उनकी नजर इधर ना पद जाये इसीलिए वहां के घरों में खिड़कियां भी नहीं बनी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस वन में और भी कई राज छिपे है और कई जानने की बातें है जिन्हे जानने के लिए आप बहुत जिज्ञासु हो जाएंगे एक कुण्ड है जिसके पानी को एक गोपी को प्यास लगने पर स्वयं कृष्ण ने निकाला था कई मंदिर है और कुछ समाधियाँ है जिनकी अपनी अपनी रोचक कहानियाँ है जिन्हे आप जरूर जानना चाहेंगे।
तो जब भी वृन्दावन जाएँ निधिवन जरूर जाएं और वहां से जुड़े भगवान कृष्ण के राज़ जरूर पता करें।

You may also like