ऋषि मुनि और तपस्वियों नें पशुओं और जानवरों के लक्ष्णों और व्यवहार को नोटिस किया और इस रहस्य का पता लगाया। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है।
अगर अचानक से सूअर दिख जाये : आप भले ही सूअर से नफरत करते हो क्यों की वह गंदगी में रहता है कीचड में सोता है लेकिन शुभ शास्त्रों की माने तो यदि आप किसी अच्छे काम से निकल रहे हो और रस्ते में कहीं आपको सूअर दिख जाये तो यह बड़ा ही शुभ संकेत देने वाला होता है
गधा शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है : भले ही आप सोचे की दिखाई दिया भी तो गधा। अक्सर हम मुर्ख की तुलना गधे से कर देते है लेकिन आपको बता दें शास्त्रों के अनुसार यदि आप कुछ अच्छा होने का मन बना कर जा रहे है और रस्ते में गधा बोलता हुआ दिखाई दे जाये तो यह शुभ संकेत है
लेकिन अगर गधा आपकी पीठ पीछे बोले यानि अगर आप आगे जा रहे है और आपके पीछे से गधे के बोलने की आवाज आये तो आपको अपना आगे का प्लान टाल देना चाहिए हो सकता है आपको नुक्सान उठाना पड जाये। वहीँ गधा अगर आपके बांयी और बोले तो शुभ समाचार का संकेत देते है।
छछुंदर : एक चूहे के जैसा दिखाई देने वाला उससे थोड़ा बड़ा जीव जो देखने में बड़ा ही गन्दा दिखाई देता है अगर आपके घर में घुसने का प्रयत्न करता है तो आप हरसंभव प्रयास करते है उसे रोकने का और पिंजरे में बंद कर बहार फिकवा देते है।
शकुन शास्त्रों के अनुसार अगर दिवाली वाली रात छछुंदर आपके घर आये तो उस दिन उसे आने दे माना जाता है ये लक्ष्मी के आगमन के संकेत होते है।
घरों की दीवारों पर दौड़ती छिपकली शायद आपको बिलकुल पसंद नही होगी लेकिन इनका घर में होना आर्थिक रूप से शुभ होता है यदि भोजन करते वक़्त आपको छिपकली की आवाज सुनाई दे जाये या खुद अचानक से छिपकली दिख जाये तो यह शुभ संकेत माना जाता है। और दीपावली के दिन इनके दर्शन साक्षात लक्ष्मी के दर्शन होते है लेकिन दिवाली के दिन इन्हे देखना बहुत मुश्किल होता है।